राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में आयकर के छापे

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आयकर विभाग ने राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बालू, जमीन जायदाद और शराब का कारोबार करने वाली कुछ इकाइयों पर छापे की कार्रवाई में 50 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय, 2.31 करोड़ रुपये नकद और 2.48 करोड़ रुपये के जेवरात और संदिग्ध लेन-देन के कागजात जब्त किए हैं। आयकर विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को की गयी। विभाग ने कहा है, ह्य इस दौरान विभिन्न स्थानों पर 33 परिसरों की छानबीन की गई, जहां कुछ समूह जमीन-जायदाद, बालू की खुदाई और शराब का कारोबार करते थे। विभाग ने इन इकाइयों के 33 ठिकानों पर तलाशी ली।

क्या है मामला

विभाग ने कहा है कि उसको इस दौरान कुछ दस्तावेजी सबूत मिले और बिना हिसाब-किताब की नकदी के लेन-देन की रसीदें मिली हैं। विज्ञप्ति के अनुसार इन दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि ऐसी नकदी का इस्तेमाल जमीन खरीदने में किया गया था। इसके अलावा बालू की नकद बिक्री के दस्तावेजी सबूत भी हाथ लगे और उन्हें जब्त कर लिया गया।

मामले की जांच जारी

विभाग का कहना है कि तलाशी कार्रवाई में बिना हिसाब-किताब 2.31 करोड़ रुपये नकद और 2.48 करोड़ रुपये के जेवरात भी जब्त किये गये। इन जेवरात के बारे में कुछ पता न चल सका कि ये कहां से आये। विभाग के अनुसार इस तलाशी अभियान में बिना हिसाब-किताब वाली 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का पता चला है। इसमें 35 करोड़ रुपये से अधिक की रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया है। इस मामले में जांच अभी जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts