सांसद दीया कुमारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

Published On

जयपुर। राजस्थान में राजसमंद की सांसद दीया कुमारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी बुधवार देर रात उन्होंने खुद अपने ट्विटर एवं अन्य फेसबुक एकाउंट के जरिये दी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने पिछले दिनों में अपने सम्पर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने एवं क्वारंटाइन होने की सलाह दी हैं। वह बुधवार को राजसमन्द जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुईं। सांसद ने पिछले दिनों में पंचायती राज चुनाव प्रचार के सिलसिले में जिले के कई गांवों में लगातार दौरे किए। उल्लेखनीय है कि राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना संक्रमण के चलते गत 30 नवम्बर को निधन हो गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts