Betting Money: 20100 रुपए की सट्टा रकम सहित गिरफ्तार

Published On

Betting Money:  हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा (Satta) की खाइवाली करते गिरफ्तार कर 20100 रुपए की सट्टा रकम बरामद की है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल बजरंग लाल टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम नोहर कस्बे में स्थित रामसुखदास पार्क के मुख्य दरवाजे के सामने पहुंची तो वहां एक व्यक्ति सट्टा की खाइवाली करता मिला। पुलिस ने मौके से राजपाल (38) पुत्र विजय सिंह राजपूत निवासी वार्ड एक, नोहर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20100 रुपए की पर्ची सट्टा रकम बरामद की। आरपीजीओ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई खेमराज के सुपुर्द किया। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल बजरंग लाल, कांस्टेबल अरविन्द्र व सतवीर शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सैक्टर नोहर का विशेष योगदान रहा। Hanumangarh News

श्मशान भूमि में प्रवेश करना हुआ टेढ़ी खीर

About The Author

Related Posts