व्यक्ति पर किया लाठियों-सरियों से हमला, मामला दर्ज

Published On

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। गांव गालड़ निवासी एक युवक ने जान से मारने के हिसाब से लाठियों सरियो से हमला करने के आरोप का मामला सोमवार को सिद्धमुख थाने में दर्ज करवाया है। सिद्धमुख थाने में रमन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार जाट उम्र 28 वर्ष निवासी गालड़ पुलिस थाना सिद्धमुख ने हाजिर थाना होकर इस आरोप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 05 मई 2024 को सांय 5.30 बजे वह अपने घर से रेवंत राजपूत के घर पर बैठने के लिए जा रहा था। Sadulpur News

तभी रास्ते में रेवंत सिंह के घर से वापस निकला तो वहां सुभाष, विनोद, सुभाष की पत्नी, विनोद की पत्नी, सुभाष की माताजी, सुभाष के दो भांजे व सुभाष व विनोद के लडके सभी ने उसको जान से मारने के हिसाब से लाठियों सरियो से उस पर हमला कर दिया व मारकर भाग गये। इसी दौरान हल्ला सुनकर भागीरथ सिंह, समुन्द्र सिंह, दलीप सिंह, व राजपूत कॉलोनी सारी इक्टठी हो गई। इन्होने उसको छुडवाया तथा उसके शरीर पर काफी चोटे आई है व सिर में बहुत ज्यादा चोट है। सिद्धमुख थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। Sadulpur News

माँ-बेटे के साथ मारपीट कर दी जातिसूचक गालियां , मामला दर्ज

About The Author

Related Posts