क्यों? हवा में झूलती दिखी बेकाबू कार

Published On

सादुलशहर । सादुलशहर थाना क्षेत्र में करडवाली के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।बेकाबू  कार सड़क से फिसलते हुए पास में ही एक खेत की फेंसिंग में जा अटकी। कार चला रहा युवक बलकरणसिंह निवासी बख्तावर वाली ढाणी थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों ने घायल युवक को सादुलशहर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

यह दुर्घटना सादुलशहर में पार्षद संजीव खीचड़ के खेत के पास हुई। कार उनके खेत की फेंसिंग में ही अटक गई। पार्षद ने बताया कि गनीमत रही कि चालक के कोई ज्यादा चोट नहीं आई।उनके खेत की फेंसिंग का काफी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार यह युवक करडवाली में अपने किसी जानकार के पास आया हुआ था। आज सुबह वापस अपने गांव जाते समय हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना के संबंध में देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts