कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है सचिन पायलट ने: गहलोत

Published On

सरकार पूरे पांच वर्ष चलेगी

(Sachin Pilot vs Ashok Gehloot)

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निष्कासित उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को निकम्मा बताते हुए कहा कि पायलट ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है। गहलोत ने सोमवार को मीडिया से कहा कि पायलट को पार्टी ने बहुत कुछ दिया। उन्हें 25 वर्ष की उम्र में सांसद, 26 की उम्र में केंद्रीय मंत्री बनाया। इसी तरह करीब 30 वर्ष की उम्र में उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया।

इसके बावजूद उन्होंने जो किया वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पायलट काफी समय से षड़यंत्र रच रहे थे तथा 10 मार्च को यह सामने भी आ गया था। उस समय उनका षडयंत्र विफल हो गया। गहलोत ने कहा कि पायलट समर्थक विधायकों के साथ अपने पिता राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण करने गये, तथा वहीं से विधायकों को उन्हें दिल्ली ले जाना था। उनके षड़यंत्र के बारे में मैं बताता रहा हूं, लेकिन किसी ने विश्वास नहीं किया। सरकार के विधानसभा में बहुमत साबित करने के प्रश्न पर गहलोत ने कहा कि सब कुछ होगा। सरकार पूरे पांच वर्ष चलेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts