नवनियुक्त यातायात प्रभारी बोले-जल्द सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Published On

हनुमानगढ़। लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी के सदस्यों ने नवनियुक्त यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा का बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रविंद्र सिंगला ने कहा कि हनुमानगढ़ यातायात प्रभारी के पद पर एक बार फिर अनिल चिन्दा की नियुक्ति हुई है। वे उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत होकर पुलिस निरीक्षक बनकर जिले में आए हैं। उम्मीद है कि अब शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। Hanumangarh News

उन्होंने कहा कि अनिल चिन्दा की ओर से पूर्व में यातायात प्रभारी के रूप में दी गई सेवाओं के लिए शहर के लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। वहीं यातायात प्रभारी अनिल चिंदा ने क्लब सदस्यों को आश्वस्त किया कि जल्द शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस मौके पर क्लब सचिव महक गर्ग, राजेश दादरी, राधाकृष्ण सिंगला, नितिन खदरिया, मधुसूदन शर्मा, मनोज सिंगला, रोहित गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। Hanumangarh News

Rajasthan CM Sirsa Visited:राजस्थान के सीएम ने लोहगढ़ हेड पर राजकनाल का दौरा कर अधिकारियों को दिए ये…

About The Author

Related Posts