Holi Festival 2026: लोक संस्कृति के रंग में रंगा पुराना नगर पालिका परिसर, होली उत्सव का शुभारंभ

Published On

पारंपरिक धमाल-चंग के साथ होली उत्सव का शुभारंभ

Holi Festival 2026: हनुमानगढ़। टाउन में पुराने नगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में होली का पारंपरिक उत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोक संस्कृति की सशक्त पहचान बने इस आयोजन में पारंपरिक धमाल-चंग कार्यक्रम के माध्यम से होली की रंगत बिखेरी जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार रात्रि को व्यापार मंडल शिक्षण समिति के अध्यक्ष बालकिशन गोल्याण, पवन खदरिया एवं प्रेम पारीक की ओर से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। धमाल कार्यक्रम का आगाज कलाकार द्वारपाल की ओर से गणेश वंदना एवं लोकप्रिय भजन ‘होली खेलो रे कन्हैया’ की प्रस्तुति से हुआ। Hanumangarh News

इसके पश्चात गोरबंद चंग पार्टी के प्रसिद्ध कलाकारों ने पारंपरिक चंग की थाप पर रंगारंग धमाल प्रस्तुत कर माहौल को पूर्णत: होलीमय बना दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए प्रमुख धमाल गीतों में ‘रंग झीनो रे, रुत आई पपीहा तेरे बोलण गी, भाभी म्हारी है पतासी’ जैसे लोकप्रिय लोकगीत शामिल रहे, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धमाल प्रस्तुतियों में ओम स्वामी, जगदीश सिराव, आनंद जोशी, संजय सेन, चंद्र स्वामी, दिनेश स्वामी, बृजलाल, सुंदर बंसल, संजय शर्मा, दीपक पारीक, संजय पांडिया, मोहन शर्मा एवं कमलेश स्वामी ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।

दो मार्च तक चलेगा उत्सव | Hanumangarh News

यह सांस्कृतिक आयोजन 2 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में हनुमान मंदिर चोतिना कुआं समिति की ओर से सहयोग किया जा रहा है। समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लोक सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। होली के इस पारंपरिक धमाल उत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टाउन अपनी समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अग्रणी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts