बारिश के समय जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Published On

सड़क के लेवल से नीचे लगी इंटरलॉकिंग बन रही थी मुसीबत का कारण

Rain Problem: हनुमानगढ़। जंक्शन में चूना फाटक, वाशिंग लाइन के पास वार्ड 51 में सड़क के दोनों साइडों में लगी इंटरलॉकिंग उखाड़ कर पुन: सड़क के लेवल में लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के लेवल से नीचे लगी इंटरलॉकिंग मुसीबत का कारण बन रही थी। इस समस्या को पिछले दिनों शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने उठाते हुए शहरी सेवा शिविर में नगर परिषद आयुक्त के नाम सह प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। Hanumangarh News

सुशील बहल के अनुसार जंक्शन में चूना फाटक, वाशिंग लाइन के पास वार्ड 51 में नगर परिषद की ओर से आरसीसी सड़क का निर्माण तो करवा दिया गया परंतु सड़क के दोनों साइडों में लगी इंटरलॉकिंग को उखाड़ कर पुन: नहीं लगाया गया था। इंटरलॉकिंग सड़क से नीची होने के कारण बारिश के समय यहां जल भराव होने के कारण यहां के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बहल के अनुसार इस समस्या से नगर परिषद अधिकारियों को लिखित में अवगत करवाया। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने गुरुवार को जेसीबी लगाकर सड़क के दोनों साइड में नीची इंटरलॉकिंग को उखाड़ने का कार्य शुरू कर दिया। लेवल कर सड़क के बराबर पुन: इंटरलॉकिंग लगवाने से समस्या हल होगी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts