मानवता भलाई के कार्य : मंदबुद्धि लोगों का इलाज करवाकर उनके घर पहुंचाने का कार्य जारी

Published On

केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)।
मानवता भलाई के कार्य करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी दिन रात की बिना परवाह किये हरदम तैयार है। गांव में घूम रहे मंदबुद्धि लोगों का इलाज करवाकर उनके घर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी किया हुआ है। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बनाई गई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के योद्धा इन कार्यो को निष्ठापूर्वक कर रहे है। (Welfare Work) इसी के चलते केसरीसिंहपुर के सेवादार भी इन कार्यो के लिए दिन रात एक कर रहे है। पूर्व 85 अधेड़ व बिछुड़े लोगो को अपने परिवार से मिला चुके है।

welfare

संयुक्त टीम का यह 85वां प्रयास था, जिसमें वह सफल हुए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक व्यक्ति 4वीं के पास घूमता हुआ पाया गया। इस व्यक्ति को बाजीगर मोहल्ले के जसवीर ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जुम्मेवार भाई राजेंद्र कुमार इन्सां के पास पहुंचाया। राजेंद्र इन्सां ने अपनी पहचान वह अन्य सूत्रों से सुराग निकाला, तो उसकी पहचान ईलाअजीम हुई। घर का पता लगाकर उनके नजदीकी थाने को सूचना दी गई। आज उनके भाई संतोष कुमार व उनके पिता पीरगुलाब उन्हें लेने केसरीसिंहपुर पहुंचे। अपने पुत्र को वर्षो बाद देख पिता की आखें नम हो गयी। भाई संतोष कुमार व ईलाअजीम के पिता ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि यह सेवादार धन्य है जिनका मुख्य उद्देश्य मात्र सेवा है। कानूनी प्रक्रिया के बाद को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। सरकारी परमिशन के बाद उनहे रवाना किया गया। प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनुयायियों की मानवता कार्यो की प्रशंसा की। राजेंद्र इन्सां सहित इस मानवता भलाई के कार्य में जगसीर इन्सां, महेंद्र इन्सां, पूर्ण इन्सां, अशोक इन्सां, देशराज इन्सां, अरुण इन्सां, जतिन इन्सां, तरुण इन्सां बहने सरोज इन्सां, सुजान बहन सरोज इन्सां, सीमा इन्सां का सहयोग रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts