Topper Students Honored : टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Published On

Topper Students Honored : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन स्थित श्री गुरुनानक खालसा पीजी महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा 2024 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिनंदन में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मलकीत सिंह मान व अंग्रेज सिंह भुल्लर की ओर से माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

एमए प्रिवियस व एमए फाइनल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि यह अव्वल परीक्षा परिणाम महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाविद्यालय का एमए प्रिवियस व एमए फाइनल (भूगोल, पंजाबी, अंग्रेजी) का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस मौके पर व्याख्याता डॉ. कमलेश सहारण, मनजीत सिंह बराड़, सुखराज, कन्हैया, दीक्षा, अनिल, नवाब अली, किरण बाला, रविन्द्र, प्रिया आदि ने टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Hanumangarh News

Agnipath Scheme : मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए किया ये बड़ा ऐलान!

About The Author

Related Posts