UP Zila Pramukh Election: उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन में टीकम सिंह निर्वाचित

27 जिला परिषद सदस्यों ने किया मतदान

Published On

ब्यावर, 26 नवंबर (सच कहूँ ब्यूरो)। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत उप जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी टीकम सिंह उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए जिला परिषद के कुल 27 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 15 मत प्राप्त हुए, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के पक्ष में 12 मत पड़े। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी टीकम सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्यारी देवी को दो मत से पराजित कर उप जिला प्रमुख पद पर विजय प्राप्त की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts