Constitution Day: संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। एसडीएम अमित भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविरों में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। एसडीएम अमित भारद्वाज ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत खरखौदा क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान गांव फरमाणा में चौपाल निर्माण, गांव गोपालपुर में रेसलिंग हॉल निर्माण, गांव रामपुर में चौपाल निर्माण, फरमाणा में सब-यार्ड का कार्य, खरखौदा के थाना चौक पर सौंदर्यीकरण कार्य, खरखौदा शहर में पार्क निर्माण तथा खरखौदा स्टेडियम के नवीनीकरण से संबंधित घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से इन कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं और विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करवाया जाए।  संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के मूल सिद्धांतों का पालन करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को जनसेवा की भावना से कार्य करने और आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाना है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अचिन काल्टा, सहायक अधीक्षक राजेश, एमिनेंट पर्सन सुनील पांचाल तथा एमिनेंट पर्सन दिनेश ठेकेदार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts