Award: हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के लिए 30 नवंबर तक करे आवेदन

हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के लिए 30 नवंबर तक करे आवेदन

Published On
Sonipat News
(सांकेतिक फोटो)

सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat News: हरियाणा सरकार द्वारा उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा है कि वे अपने कार्यालयों के उन अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम स्पष्ट अनुशंसा सहित 30 नवंबर तक अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्तरीय सशक्त समिति के सदस्य सचिव के कार्यालय में भेजें। उपायुक्त ने बताया कि यह योजना हरियाणा सरकार के अधीन विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों, मिशनों, सोसाइटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ग्रुप-ए, बी,

सी व डी के कर्मचारियों (प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों व अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को छोडृकर) तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड, हारट्रोन, एनआईसी, जिला आईटी सोसाइटी या आउटसोर्सिंग नीति के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों व मैनपावर पर लागू होगी।   आवेदकों या अधिकतम 4 सदस्यों की टीम के आवेदनों की छंटनी कर विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख द्वारा पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in  पर अपलोड किया जाएगा। पोर्टल पर आवेदन 30 नवंबर तक किए जा सकते हैं। 

पुरस्कार श्रेणियां व पुरस्कार राशि

 उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार राज्य स्तर (फ्लैगशिप अवार्ड व स्टेट अवॉर्ड) तथा जिला स्तर पर प्रदान किए जाएंगे। सुशासन दिवस (25 दिसंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले इस सम्मान के तहत स्टेट फ्लैगशिप अवॉर्ड, जिसमें अधिकतम 5 पुरस्कार, प्रत्येक विजेता या टीम के प्रत्येक सदस्य (अधिकतम 4 सदस्य) को 51 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी तथा मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।  स्टेट अवॉर्ड के तहत अधिकतम 5 पुरस्कार, प्रत्येक विजेता या टीम के प्रत्येक सदस्य (अधिकतम 4 सदस्य) को 51 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी तथा मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts