20 से शुरू होगा जयपुरिया इंस्टीटयूट में युवा सम्मेलन

Published On

जयपुर, 18 फरवरी। जयपुरिया इंस्टीट्यूट (Jaipuria Institute) ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर में “यूथ फॉर इंडिया (2047)” श्रृंखला के अंतर्गत 13वें अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन 20 और 21 फरवरी को होगा। इस सम्मेलन का विषय “एआई डिसरप्शन एंड ऑपर्च्युनिटीज: प्रिपेरिंग यूथ फॉर ग्लोबल चैलेंजेज” है। यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जहां वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार, नेतृत्व और युवा सशक्तिकरण की बदलती भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। Jaipur News

इसमें विश्वभर के 40 महाविद्यालयों से 1000+ विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी करेंगे। इसमें प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एवं युवा आइकन रणविजय सिंहा भी शामिल होंगे। समापन सत्र में युवा विकास और उच्च शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद एवं नीति-निर्माता उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में 50 से अधिक विशिष्ट वक्ता शामिल होंगे। दो दिनों के दौरान 80+ शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ और 30+ पोस्टर प्रस्तुतियाँ भी होंगी। इनमें युवा शोधार्थियों के नवीनतम शोध और नवोन्मेषी विचार प्रस्तुत किए जाएँगे। यह सम्मेलन युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, समालोचनात्मक चिंतन क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण से सुसज्जित करने का लक्ष्य रखता है, जो भारत के 2047 के विज़न के अनुरूप है। Jaipur News

About The Author

Related Posts