युवक ने ब्रिज से यमुना में लगाई छलांग, आत्महत्या की आशंका

Published On

यमुना नदी में कूदे युवक की तलाश में पीएसी के गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान, नही लगा सुराग

  • यमुना में कूदते युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हरियाणा के समालखा निवासी युवक ने कैराना पहुंचकर ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी। आत्महत्या के इरादे से युवक के यमुना में छलांग लगाए जाने की आशंका है। कूदे युवक की तलाश में पीएसी के गोताखोरों ने काफी देर तक यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नही लग पाया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे हरियाणा के जनपद पानीपत के समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी हिमांशु(20) पुत्र जयभगवान बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचा। जहां पर उसने पुराने ब्रिज से यमुना में छलांग लगा दी। युवक के यमुना में कूदने की सूचना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। Kairana News

इसके बाद, पहले से ही ब्रिज पर मौजूद पीएसी फ्लड ग्रुप के सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया। पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से युवक की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया। मामले की सूचना पर युवक के परिजन भी यमुना नदी पर पहुंच गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। युवक के आत्महत्या के इरादे से यमुना में कूदने की आशंका जताई जा रही है। युवक दो भाई बताए गए है, जिनमें युवक हिमांशु छोटा था। युवक का पिता सरकारी टीचर्स बताया गया है।

युवक के यमुना में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल | Kairana News

शनिवार को युवक के यमुना में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक करीब एक-डेढ़ मिनट तक पुल पर लटका नजर आ रहा है। पुल पर खड़े बच्चे नीचे लटक रहे युवक को ऊपर खींचने का प्रयास कर रहे है, लेकिन वह सफल नही हो पाते। वीडियो में कुछ लोगो के चिल्लाने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है, जो युवक को बचाने की बात कह रहे है। कुछ लोग दौड़कर युवक के करीब पहुंच भी जाते है, लेकिन तब तक वह नदी में जा गिरता है।

इसके बाद, युवक यमुना की तेज धारा में बह जाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में कूदने से पहले परिवार के लोगो को व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भी भेजी थी। उसने अपने साथ लिए टेबलेट से पुल पर खड़े बच्चों को यमुना में कूदने की वीडियो बनाने के लिए भी कहा था। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यमुना में कूदे युवक की तलाश की जा रही है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– डेंगू व जलजनित रोगों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान की शुरूआत

About The Author

Related Posts