आप सांसद संजय सिंह पर ईडी की कार्यवाही राजनिति दुर्भावना से प्रेरित : डॉ सचिन शर्मा

Published On

आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं, संजय सिंह की लड़ाई पार्टी जारी रखेगी।

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। प्रवर्तन निदेशालय के जरिए आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के घर की गई छापेमारी व सहयोगियों की हिरासत को लेकर आप की गाजियाबाद जिला इकाई ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। आप पार्टी के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने कहा कि 2024 में मोदी इंडिया से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया। Ghaziabad News

कहा कि 12 घंटे ईडी की रेड चली संजय सिंह के घर का कोना-कोना छान मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नहीं भेजा गया। कहा कि आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं, संजय सिंह की लड़ाई पार्टी जारी रखेगी। कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। Ghaziabad News

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ईडी के जरिए गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है। मनोज त्यागी ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। जिला महासचिव मोहित चौधरी ने कहा कि कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया और आज तक वो निलंबित है।

यह रहे मौजूद | Ghaziabad News

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा, एडवोकेट अनिल गुर्जर, मोहित चौधरी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, जगत विष्ट,संजय मिश्रा, मनोज त्यागी,रहीसुद्दीन सैफी,एसपी सिसोदिया, गौतम झा, परविंदर बंसल, प्रियांशु शर्मा, लीलु प्रधान, आर पी पाण्डे, संतराज नागर, रवि त्रिपाठी, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे l Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– प्रदेश में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 26 लाख से अधिक

About The Author

Related Posts