यमुना नदी में नाव डूबी, दो लोगों की मौत, अनेक लापता

Published On

बांदा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव डूब गयी, जिसमें सवार अनेकों लोग डूब गये। इनमें से अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से चलाने के निर्देश दिये हैं। पुलिस के अनुसार बांदा के मरका थाना क्षेत्र में आज दोपहर लगभग तीन बजे यमुना नदी में एक नाव के डूब जाने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि नाव में सवार यात्रियों की संख्या का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने अब तक 02 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर की ओर से आ रही सवारियों से भरी एक नाव बांदा जिले में मरका कस्बे के निकट दिन में लगभग 03 बजे यमुना नदी में असंतुलित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts