लखीमपुर खीरी में किसानोे की भीड़ पर कार चढाई, तीन हताहत

Published On

लखीमपुर खीरी l उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और किसानो के बीच हुयी झड़प में तीन किसान हताहत हो गये जबकि दो वाहनो को आग लगा दी गयी।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि रविवार को बनवीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य को एक कार्यक्रम में आना था जबकि किसान अपनी मांगों के समर्थन में काले झंडे दिखाने के लिये खड़े थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत किसानों को हटाने का प्रयास किया जिसे लेकर दोनो पक्षों में बवाल शुरू हो गया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानो की भीड़ को कार से रौंदने की कोशिश की। इस घटना में तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होने बताया कि घटना में घायल दो किसानो के मारे जाने की सूचना है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। उधर किसानो ने दो वाहनो को आग लगा दी। आरोप है कि किसानो को रौदने का प्रयास करने वालों में स्थानीय सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष उर्फ मोनू भी शामिल है।

घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर चेतावनी के बावजूद बड़ी तादाद में किसान डटे हुये हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts