अवैध फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने हाइवे के निकट स्थित काले तेल की अवैध फैक्ट्री के संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया है। फैक्ट्री पर विगत रविवार को एसडीएम व सीओ ने टीम के साथ में छापेमार कार्यवाही की थी। Kairana News

विगत रविवार को नेशनल हाइवे पर पंजीठ बिजलीघर के निकट स्थित काले तेल की अवैध फैक्ट्री पर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ में छापेमारी की थी। बाद में आपूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार को भी मौके पर बुला लिया गया था। टीम को मौके से टैंकरों, ड्रमों व जमीन में बने हौज से करीब चालीस हजार लीटर काले रंग का अमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ व डीजल बरामद हुआ था। मौके पर मौजूद फैक्ट्री संचालक टीम को संचालन सम्बन्धी कोई दस्तावेज नही दिखा पाया था, जिसके चलते उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

फैक्ट्री से बरामद तैलीय पदार्थ का सैंपल लेकर जांच हेतु लैब में भेजा गया था। वहीं, मामले की रिपोर्ट डीएम शामली को प्रेषित की गई थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र प्रसाद सुन्द्रियाल ने अवैध रूप से फैक्ट्री संचालन के आरोप में शकील व इरफान निवासी कस्बा कैराना के विरुद्ध कैराना कोतवाली पर आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-3/7 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रूपये बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts