बच्ची के साथ यौन शोषण मामला: मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने त्रिलोकपुरी में छह साल की बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। सुश्री मालीवाल ने इस मामले में मयूर विहार थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) को गुरुवार को नोटिस जारी करके घटना के बारे में पूरी जानकारी मांगी। उन्होंने एफआईआर की कॉपी, गिरफ़्तार किए गए आरोपी की विस्तृत जानकारी समेत कार्रवाई का पूरा ब्योरा माँगा है। इस घटना के बारे में सारी जानकारी आयोग के समक्ष 16 अगस्त को 11 बजे तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

क्या है मामला:

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी सम्मुगन (34) को गिरफ़्तार कर लिया था। हादसे के बाद बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। इस मामले में मयूर विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 एबी/, पोक्सो तथा एससी/ एसटी की धारा 3(2)(वी) के तहत मामला मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हे कि इससे पहले एक अगस्त को छावनी इलाके में पुरानी नांगल गांव में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts