देश में अब तक 9.86 करोड़ से अधिक नमूनों की कोरोना जांच

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिये अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 21 अक्टूबर को कुल जांच का आंकड़ा नौ करोड़ 86 लाख को पार कर गया और एक दिन में तीसरी बार 14 लाख से अधिक जांच की गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से 22 अक्टूबर को जारी आंकड़़ों में बताया गया कि देश में 21 अक्टूबर तक कोरोना वायरस नमूनों की कुल जांच का आंकड़ा नौ करोड़ 86 लाख 70 हजार 363 पर पहुंच गया।

इसमें से 14 लाख 69 हजार 984 जांच 21 अक्टूबर को की गई हैं। अक्टूबर माह में यह दूसरा अवसर है जब एक दिन में 14 लाख से अधिक जांच हुई हैं। इससे पहले एक अक्टूबर के आंकड़े में 14 लाख 23 हजार 52 जांच की गई थी। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकाॅर्ड जांच की गई थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts