दिल्ली के मोती नगर में मिली जम्मू विधान परिषद के पूर्व सदस्य की लाश

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिली है, जिसकी पहचान त्रिलोचन सिंह वजीर के रूप में हुई है। पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपयुक्त उर्विजा गोयल ने वीरवार को बताया कि मोती नगर थाने को बसाई दारापुर के एक फ्लैट में एक शव के बारे में जानकारी मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे तो वहाँ सड़ी गली हालत में शव मिला, जिसकी पहचान त्रिलोचन सिंह वजीर के रूप में हुई है। वह जम्मू का रहने वाला है। वो जम्मू विधान परिषद का सदस्य भी रहा है। पुलिस ने कहा कि मौत के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस आगे मामले की जाँच कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts