Delhi Budget 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बजट को लेकर किया ये बड़ा ऐलान!

Published On

”इस बार दिल्ली का बजट ऐतिहासिक होगा”

नई दिल्ली। सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट को लेकर ऐलान किया कि 2025-26 का दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है, जोकि अब तक का ऐतिहासिक होगा। गुप्ता ने पिछली सरकार की नाकामियों पर कहा कि “यह बजट पिछली सरकार की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। पिछली सरकार में जहां साल दर साल बजट बढ़ने की बजाय घटा, जीडीपी की दर कम रही, प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति में बढ़ी।” Delhi Budget 2025

सीएम रेखा ने कहा कि मैं आपके माध्यम से दिल्ली की जनता को ये बताना चाहती हूं कि आज तक की सरकारों के राज में 2023 में 78 हजार 800 करोड़ का बजट था। 24-25 का बजट घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रह गया। ये दिल्ली में सबसे खराब स्थिति थी। इस बार का दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपये का है। ये ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि मैं बजट पेश कर रही हूं। आज का बजट साधारण नहीं है। दिल्ली की जनता और पूरा देश सदन के माध्यम से बजट सुन रहा है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश लेकर यहां आई है। इस सरकार का पहला बजट कैसा होगा, आज यहां पूरा देश देख रहा है। ये बजट पिछले 10 साल से बेहाल हुई दिल्ली को संभालने का पहला कदम है। सीएम ने आगे कहा कि “पिछले साल राजस्व शराब घोटाला, जल माफिया के चलते सरकारों को नहीं मिल रहा था। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। इस ऐतिहासिक बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर को दोगुनी बढ़ोतरी दी गई है। पिछली बार 15 हजार करोड़ की तुलना में 28 हजार करोड़ का आवंटन कैपिटल एक्सपेंडीचर में किया गया है।” Delhi Budget 2025

Unified Pension Scheme: केंद्र कर्मचारियों के लिए सरकार ला रही नई पेंशन स्कीम, जल्द होगी शुरू

About The Author

Related Posts