जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रोहताश सैनी ने एसडीएम को पत्र देकर ब्लॉक कॉलोनी के गंदे पानी एवं बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग के शामली जिला उपाध्यक्ष रोहताश सैनी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव को एक प्रार्थना-पत्र दिया। Kairana News

बताया कि कस्बे के शामली-कैराना मार्ग पर स्थित ब्लॉक कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नही है, जिस कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आगे बताया कि बरसात के मौसम में यहां रह रहे बाशिंदों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसका आज तक कोई निस्तारण नही हुआ है। पत्र में एसडीएम से जलभराव एवं गंदे पानी की निकासी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है। इस दौरान हिमांशु सैनी, संजीव कश्यप, सन्नी चौधरी, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– फिजा में जहर घोल रहा फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं’

About The Author

Related Posts