कार्यकर्ता करे बूथों को मजबूत करने का काम- पवन शर्मा

Published On

भाजपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा | Baghpat News

बागपत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। भाजपा (BJP) मंडल पिलाना की बैठक मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में निवर्तमान चैयरमेन मांगेराम यादव के आवास पर हुई। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि सभी बूथों को मजबूत करने का काम करे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर घर संपर्क करें। Baghpat News

उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके। मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि पार्टी संगठन के द्वारा पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चला हुआ है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता नई वोट बनवाने के लिए युवाओं से संपर्क करें। Baghpat News

उन्होंने मंडल में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अजय पालीवाल, अंकुर कौशिक, पूर्व सभासद बाबू कुरैशी, राजबीर सिंह, मास्टर राम अवतार यादव, रियाज, बलबीर यादव, राजकुमार, वसीम, दुलीचंद, प्रकेत, सोनू यादव, अशोक यादव, संजीव विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रवाल, रिंकू शर्मा, सोनू गुप्ता, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। Baghpat News

यह भी पढ़ें:–  गाजा अस्पताल पर हमास का राकेट गिरा, ना कि इजरायल का : इजरायली राजदूत

About The Author

Related Posts