डीएम-एसपी ने यमुना पर पहुंचकर परखी व्यवस्था

Published On

छठ पर्व स्नान के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने यमुना घाट का किया गहन निरीक्षण

  • मातहतों को प्रकाश व्यवस्था व साफ-सफाई आदि दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: छठ पर्व स्नान के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने यमुना पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यमुना घाट पर प्रकाश व साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही, महिला श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम स्थापित कराने को कहा।

गुरुवार को डीएम अरविन्द चौहान व एसपी रामसेवक गौतम कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने छठ पर्व स्नान के मद्देनजर यमुना घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना घाट पर नपा प्रशासन द्वारा कराई गई साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने मातहतों को यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुल के नीचे दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराने तथा यमुना किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाने को कहा। Kairana News

डीएम ने स्नान के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए यमुना के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए यमुना पर गोताखोरों व मोटर बोट आदि की व्यवस्था कराने को कहा। वहीं, डीएम-एसपी के पहुंचने से पूर्व एडीएम संतोष कुमार सिंह व एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने भी यमुना का निरीक्षण किया था। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

About The Author

Related Posts