अवैध चाकू समेत एक आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को चालान करके जेल भेज दिया है। बुधवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के बाईपास पर स्थित खुरगान अंडरपास के नीचे से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता सारिक निवासी ग्राम बरनावी बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत चालान करके उसे जेल भेज दिया। Kairana News

यह भी पढ़ें:– दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहा भारतीय मुस्लिम समुदाय: मुफ्ती अतहर शम्सी

About The Author

Related Posts