सड़क हादसे में आठ मरे, दो घायल

Published On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के शीतलाधाम कडा क्षेत्र में बुधवार तड़के हुये एक सड़क हादसे में स्कार्पियो कार में सवार छह महिलाओं समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवीगंज चौराहे पर यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर खड़ी एक स्कार्पियो कार को तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार पर सवार छह महिलाओं और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया जबकि चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी भी सांसे थम गयी। हादसे में घायल दो किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज के आदेश दिये है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts