हिंगोखेड़ी के सरकारी स्कूल से पंखे व बल्ब चोरी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Hingokheri News: अज्ञात चोर ने गांव हिंगोखेड़ी के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरों में लगे छत के चार पंखे, दो बल्ब व हाथ धोने की आठ टोंटी आदि सामान चोरी कर लिया। स्कूल प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव हिंगोखेड़ी में स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि विगत सोमवार को रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दो कमरों व रसोई के दरवाजों का कुंडा काटकर छत के चार पंखे, दो बल्ब व हाथ धोने की आठ टोंटी चोरी कर ली। Kairana News

प्रातः काल में स्कूल के सामने से गुजर रही गांव की ही एक महिला ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व विगत 05 दिसंबर 2023 को भी विद्यालय से इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो बड़े भिगोने, बर्तन, बाल्टी, ग्राम सचिवालय के तीन कैमरे व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। उन्होंने पुलिस से अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– चोरी किये गए विद्युत केबिल के साथ आरोपी दबोचा

About The Author