जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस करे गिरफ्तार

Published On

नही तो होगा बड़ा आंदोलन: मोहन प्रजापति

भोपा (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। आज भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नृतत्व में गाँव निरगाजनी के सैकड़ों लोगों ने जानलेवा हमला करने वाले दबंग समाज के लोगो की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी कार्यलय पर जोरदार प्रदर्शन किया। वही एक ज्ञापन एसएसपी को दिया एसएसपी को दिए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया है कि 19 जनवरी को भोपा थाने क्षेत्र के गाँव निरगाजनी में डब्बल प्रजापति के परिवार पर घर मे घुसकर गाँव के ही दबंग लोगो ने डब्बल प्रजापति, उसकी पत्नी व भाई पर जानलेवा हमला करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की नियत फायर किया।जिसमें वह बाल बाल बच गये।

यह भी पढ़ें:– हॉट सिटी में शुमार गाजियाबाद को मिली रफ्तार, पहली बार दौड़ी रेपिड ट्रेन

जिसकी तहरीर पीड़ित परिवार ने थाना भोपा में दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की जिसकी वजह से अति पिछड़ा वर्ग समाज मे भारी रोष है उन्होंने बताया है कि जिले भर में अति पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार व शोषण हो रहा है जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा । वही राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने चेतावनी दी है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर जेल नही भेजे गए तो बड़ा आंदोलन होगा। वही एसएसपी संजीव सुमन ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया इस दौरान जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल,अध्यक्ष कपिल प्रजापति, राकेश,रविन्द्र प्रजापति, महेश प्रजापति,सतबीर प्रजापति, पूरन, सुरेश,कमलेश देवी,चन्दपाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, मदन कश्यप, अनिल कश्यप, कलावती देवी,सुनीता देवी,सोनू कश्यप, लक्षमण प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts