Gopichand P. Hinduja Passes Away: हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद पी. हिंदुजा नहीं रहे, वैश्विक व्यापार जगत में शोक

Published On

Gopichand P. Hinduja Passes Away: नई दिल्ली। हिंदुजा समूह के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत की प्रतिष्ठित हस्ती गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में लंदन के एक अस्पताल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। Hinduja Group News

गोपीचंद पी. हिंदुजा का जीवन परिचय | Hinduja Group News

साल 1940 में जन्मे गोपीचंद पी. हिंदुजा, हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी से थे। उनके पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 1914 में व्यापारिक घराने की नींव रखी थी, जो समय के साथ एक वैश्विक कारोबारी साम्राज्य में बदल गया। गोपीचंद हिंदुजा चार भाइयों—श्रीचंद, प्रकाश और अशोक—के साथ मिलकर समूह के व्यवसाय को विश्वभर में विस्तारित करने के लिए जाने जाते हैं। 2023 में बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद उन्होंने समूह की अध्यक्षता संभाली और परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने 1959 में बॉम्बे के जय हिंद कॉलेज से स्नातक किया था। साथ ही, वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय तथा लंदन के रिचमंड कॉलेज द्वारा उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधियाँ भी प्रदान की गई थीं।

उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र संजय एवं धीरज और पुत्री रीता हैं। व्यावसायिक जगत में उनकी भूमिका, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दुनियाभर के नेताओं और उद्योग जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। ब्रिटेन के सांसद रामी रेंजर ने उन्हें “अत्यंत विनम्र और उदार व्यक्तित्व वाला सच्चा मित्र” बताते हुए कहा कि उनका जाना एक युग के अंत जैसा है। Hinduja Group News

About The Author

Related Posts