अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। सोमवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता मुस्तकीम निवासी मोहल्ला अंसारियान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Share Market Update: बीते सप्ताह की तबाही से निकला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

About The Author