Delhi Chalo March start again: दिल्ली चलो, दिल्ली मार्च फिर से शुरू होगा, मोदी बातचीत को तैयार नहीं!

Published On

Delhi Chalo March start again: नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों को जब लगा कि मोदी सरकार (Modi Government) उनकी मांगें नहीं मान रहे हैं तो उन्होंने फिर से दिल्ली चलो, दिल्ली मार्च आज यानी 8 दिसंबर से शुरू करने की घोशणा की है। इसके लिए 101 किसानों का जत्था आज रविवावर दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर अग्रसर होगा। इससे पहले शुक्रवार को जब किसान दिल्ली की ओरर बढ़ रहे थे तो सुरक्षा बलों ने उनको खदेड़ने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे। इस दौरान कई किसान कथित तौर पर घायल हो गए, जिसके बाद किसान नेताओं को मार्च वापस लेना पड़ा था। Delhi Chalo March Again

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया हैै कि प्रदर्शनकारी किसानों की केंद्र सरकार से मांग है कि सरकार फसलों पर कानूनी गारंटी ले या एमएसपी बढ़ाए। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शुक्रवार को कहा था कि यदि सरकार हमारी मांगों को लेकर कोई बातचीत नहीं करती है, तो वे अपना दिल्ली मार्च जारी रखेंगे। जैसा कि केंद्र सरकार ने उनको बातचीत का कोई न्यौता नहीं दिया है तो किसान आज फिर से दिल्ली मार्च शुरू कर सकते हैं। Delhi Chalo March Again

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी होगी ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 19वीं कि…

About The Author

Related Posts