महाविद्यालय लखावटी की एम ए छात्रा मेधा सिंह बनी एक दिवसीय थानेदार

Published On

संभाली कुर्सी, लिया अधीनस्थों का परिचय

  • जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए दिये आवश्यक निर्देश | Bulandshahr News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने रविवार को अपनी कुर्सी अमर सिंह कॉलेज लखावटी की एम ए छात्रा मेधा सिंह को सौंपी। थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के तुरंत बाद मेधा सिंह ने थाने पर अधीनस्थों की बैठक बुलाई और परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात अपनी समस्या शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की सुनवाई की। कार्य कुशलता का परिचय देते हुए मेधा सिंह ने अपने चयन की सार्थकता को सिद्ध किया। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को दिया खुशियों से भरा तोहफा

About The Author

Related Posts