एमएलसी अवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लाप्लास स्थित आवास पर जन्मदिन पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के आवास पर शुक्रवार विनय यादव के जन्मदिन पर उसके चार साथी पार्टी कर रहे थे। नशे के दौरान विनय और राकेश रावत के बीच खींचतान के दौरान पिस्टल चल गई और गोली बाराबंकी निवासी 34 वर्षीय राकेश के चेहरे पर लगी ,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ट्रमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। रात करीब पौने सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। उन्होंने बताया कि यादव क आवास पर पंकज पिछले पांच साल से रह रहा है। कल रात विनय यादव के जन्मदिन की पार्टी थी और उसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी में राकेश, विनय ,ज्ञानेन्द्र,पंकज और आफताब आलम मौजूद थे। पार्टी के दौरान आफताब बीयर लेकर आया था। बीयर पीने के बाद यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने चारो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts