मोदी ने वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96 वीं जयंती पर उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मोदी आज सुबह वाजपेयी की समाधि पर गये और श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी वहां मौजूद थे। इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर लिखा,” पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।

यह भी पढ़ें – किसान संगठन बातचीत से समस्या का समाधान करें: PM

अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।” भारत रत्न स्व. वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में भी थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्‍वालियर में हुआ था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author