अगले 48 घंटों में केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

Published On

 भीषण गर्मी के मद्देनजर कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम का पूर्वनुमान करने वाली संस्था स्काईमेट के मौसम विज्ञानी समर चौधरी का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर केरल में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। उनके मुताबिक इस साल मानसून कमजोर रहेगा। दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख जून के आखिरी सप्ताह में है। लेकिन इसमें 10-15 दिनों की देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के केरल में सात जून तक पहुंचने की संभावना है और इसके पश्चात मानसून राज्य में पन्द्रह जून से एक जुलाई के बीच कभी भी पहुंच सकता हैं।

अमूमन मानसून पन्द्रह-सोलह जून को प्रदेश में प्रवेश करता है और इस बार वह समय पर नहीं पहुंचा तो इसमें करीब पन्द्रह दिन की देरी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बार राजस्थान में मानसून की लगभग सामान्य वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र राजस्थान सहित जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात एवं महाराष्ट्र में 94 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी के मद्देनजर कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि आगामी दिनों में भीषण गर्मी में कमी आने का अनुमान है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts