नामचर्चा के दौरान सच कहूँ के लक्की ड्रा के विजेता पाठकों को वितरित किये गए ईनाम

Published On

गांव इस्सोपुरटील में आयोजित हुई कैराना की मासिक नामचर्चा | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Naamcharcha: ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में प्रेमी ऋषिपाल इन्सां के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने बढ़चढ़कर भाग लिया। Kairana News

रविवार को आयोजित हुई ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारे ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ हुआ। तदोपरांत नामचर्चा में पहुंचे सोनू इन्सां, पालेराम इन्सां, आत्माराम इन्सां, धर्मपाल इन्सां, सुभाष इन्सां, प्रताप इन्सां, जयकरण इन्सां, एडवोकेट सुरेन्द्र इन्सां संजीव इन्सां, ओमपाल इन्सां, ललित इन्सां आदि कविराज भाइयों एवं बहनों ने अपने मधुर कंठ से भजन बोलकर माहौल को भक्ति रस से सरोबार कर दिया। Kairana News

नामचर्चा का संचालन कर रहे ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेन्द्र इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को परमार्थी कार्यों में निरंतर अग्रणीय रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय समाचार-पत्र ‘दैनिक सच कहूँ’ की शीतकालीन(01 नवम्बर 2023 से 30 अप्रैल 2024) लक्की ड्रा योजना के विजेता पाठकों को उनके उपहार भेंट किये गए। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 21 अप्रैल को क्षेत्र के गांव डूंडुखेड़ा में आयोजित की जायेगी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह की खुशी में बही राम-नाम की बयार!

About The Author

Related Posts