नगर पालिका कर्मियों द्वारा पक्षियों लिए पालिका सहित नगर के अनेकों स्थान पर रखा दाना पानी

Published On

बुलन्दशहर/स्याना : नगर पालिका कर्मियों द्वारा पक्षियों के लिए नगर पालिका परिषद सहित नगर के अनेकों स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों में दाना पानी रखा गया। शनिवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने गर्मी का सीजन शुरू होते ही आवाज बेजुबान पक्षियों के लिए पालिका परिसर सहित नगर के अनेकों स्थान पर मिट्टी के पात्रों में दाना पानी रखा गया।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका कर्मी द्वारा नगर वासियों के साथ मिलकर नगर में पक्षियों के खानपान के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जा रही है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि गर्मी में बेजुबान पक्षी की प्यास मिटाना असली सेवा का कार्य है। उन्होंने नगर वासियों से अपने अपने घरों की छत व बरामदे में बेजुबान पक्षियों के लिए बर्तनों में दाना पानी रखने की अपील भी की। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी ने नगरपालिका कर्मी व नगर के समाजसेवियों के साथ बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में भी पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में दाना पानी रखा। इस दौरान अनुराग शर्मा संजय श्रोत्रीय व कपिल सिंघल सहित नगरपालिका कर्मी भी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts