मुजफ्फरनगर : मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, 04 घायल

Published On

मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम मिमलाना में अत्यधिक वर्षा के कारण बीती रात एक मकान ढहने से उसके मलबे में दब कर दो बच्चों की मौत हो गयी और 04 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मिमलाना के निवासी आश मोहम्मद का मकान गिर गया। इसका निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा किया गया। इस घटना में आश मोहम्मद के बेटे शोएब (14 साल) और बेटी शना (11 साल) की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। चारों घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में आश मोहम्मद की पत्नी सलमा (40 साल) पुत्र शानू (21 साल), जुनैद (10 साल) एवं बेटी कलसुम (05 साज) शामिल हैं। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा एवं तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने जिला अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:– क्या पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होने जा रहे हैं?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts