अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर का हुआ प्राणांत

Published On

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम हुआ विधि पूर्वक अंतिम संस्कार

बुलन्दशहर /औरंगाबाद
शनिवार को स्टेट हाइवे स्थित राजकीय विद्यालय के निकट एक राष्ट्रीय पक्षी मोर क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा मृत मोर को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से हुक्म सिंह को मौके पर भेजा गया।

पुलिस के साथ हुक्म सिंह मृत मोर को लेकर लखावटी पशु चिकित्सालय पहुंचे और मृत मोर का पोस्टमार्टम कराया। बाद में वन कर्मचारी हुक्म सिंह एवं पुलिस ने मृत मोर का अंतिम संस्कार अपनी देखरेख में करा दिया। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मोर की मृत्यु अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts