डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के छात्रों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

Published On

पाइट कॉलेज में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की दुनिया से हुए रूबरू

बड़ौत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut News: डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने हरियाणा के प्रसिद्ध पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस विजिट का उद्देश्य छात्रों को इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 11 की विधिका खोखर तथा कक्षा 12 की टीशा खोखर, सक्षम और अवनि त्यागी ने अपना स्थान बनाया। Baraut News

सभी विजेताओं क़ो 10 हजार रूपये की स्कॉलरशिप और उपहार देकर सम्मानित किया गया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने पाइट में इंजीनियरिंग और करियर के विभिन्न कोर्स, 3D एनीमेशन तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कॉलेज के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं और करियर विकल्पों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस शैक्षिक यात्रा में बेस्ट मोटिवेटर एवं आध्यात्मिक आचार्य प्रो. संदीप चौधरी और प्रो. हरकेश प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने छात्रों को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर पायल तोमर, मानसी तोमर, अखिल, शगुण, मिथाली, दिव्यांशी, दृष्टि, वंशिका, श्रुति, अंशिका, गोहर, अदिति, आरुषि, तनु, वैष्णवी, हिमांशी, अवनि, प्रीति आदि छात्रों ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण छात्र के लिए अत्यंत जरूरी है। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्र नई जानकारी ग्रहण करते हैं। संस्था के प्रधानाचार्य के के त्यागी ने शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा की छात्र किताबों से अधिक शैक्षिक भ्रमण करके सीखते है क्योंकि व्यवहारिक ज्ञान किताबी ज्ञान की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होता है।

यह भी पढ़ें:– Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली

About The Author

Related Posts