सांसद खेल स्पर्धा में विधानसभा के खिलाड़ियों ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी

Published On

सांसद द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज) सांसद खेल स्पर्धा में विधानसभा के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की। रविवार को नगर के पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ सांसद डा. भोला सिंह ने फीता काटकर किया। (Syana) जिसके बाद मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं ना केवल स्थानीय प्रतिभा को निखारती हैं बल्कि पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाते हैं कहा कि कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाकर उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है।

यह भी पढ़ें:– अमृतसर की महज 39 दिन की अबाबत बनी सबसे छोटी ऊम्र की ऑर्गन डोनर

इससे आगे चलकर युवाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि खेलों से बच्चों का पूर्ण शारीरिक व मानसिक विकास होता है। हर क्षेत्र के लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा खेल का ही मैदान सिखाता है। सांसद प्रतिनिधि एड. विजय लोधी ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा में विधानसभा क्षेत्र के (Syana) स्याना, ऊंचागांव व बीबीनगर ब्लाक से 15 से 35 वर्ष के बाल बालिकाओं ने भाग लिया।

वहीं खिलाड़ियों के बीच कबड्डी, वालीबाल, खो खो, लंबी कूद, गोला फेंक व कुश्ती दौड़ आदि प्रतियोगिताओं आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को सांसद डा. भोला सिंह व क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी द्वारा पुरस्कृत किया गया। दौरान प्रदीप श्रोत्रीय, विकास गुप्ता, संजय श्रोत्रीय, देवेंद्र प्रधान, चरण सिंह लोधी, दिनेश लोधी, संजीव चौहान, अमित त्यागी उर्फ मोनू भैया, दिव्यांश त्यागी, संदीप त्यागी, अजय लोधी, सचिन ठाकुर, अशोक लोधी व विक्रांत त्यागी आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts