भाजपा के सदस्यता अभियान में जोड़े 165 नए सदस्य

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत शिविर लगाकर 165 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा है। भाजपा संगठन पर्व-2024 के अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट एक दिवसीय शिविर आयोजित करके सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान ने की। इस दौरान 165 नए लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। Kairana News

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, जिलामंत्री सचिन चौहान, कंडेला मण्डल अध्यक्ष विपिन गुर्जर आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विगत एक अक्टूबर से सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण को शुरू किया गया है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध लोगो को पार्टी से जोड़ने का उद्देश्य है। पार्टी ने अकेले उत्तर-प्रदेश में 2 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण आगामी 15 अक्टूबर तक चलेगा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Farmers News: फसल अवशेष को न जलायें वरना हो सकती है कड़ी कार्रवाई

About The Author

Related Posts