पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस ओर अभी तक जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts