दिल्ली से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Published On

एके-47 राइफल और गोलियां भी बरामद

नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुबह पकड़े गए इस आतंकवादी का नाम मोहम्मद अशरफ उर्फ अली बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आतंकी पाकिस्तान के पंजाब के नरोवाल का रहने वाला है। जिस वक्त आतंकी को पकड़ा गया, उससे एके-47, 50 गोलियां और हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है।

इसके अलावा उसके पास भारतीय पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस को उसके पास से एक फर्जी आई भी मिली है, जिसमें दिल्ली के शास्त्री नगर का पता अंकित है। इस आईडी में उसका नाम अली अहमद दर्ज है। आरोपी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली के खिलाफ यूएपीए, एक्सप्लोसिव एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts