‘कैराना कोतवाली में हथौड़े से तोड़े गए पिस्टल व तमंचे’

Published On

‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत पुलिस द्वारा विगत 42 वर्षों में जब्त किए गए अवैध हथियारों को किया गया नष्ट

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत न्यायालय के आदेश पर कैराना कोतवाली के मालखाने में रखे अवैध असलहों को अफसरों की संयुक्त टीम की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। Kairana News

पुलिस महानिदेशक उत्तर-प्रदेश लखनऊ के द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस के द्वारा जब्त किए गए अवैध असलहों के विनष्टीकरण के निर्देश दिए गए थे। वहीं, कोर्ट ने भी वर्ष-1983 से 2025 के मध्य कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियारों को नष्ट करने के आदेश दिए थे, जिसके अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसपी शामली के द्वारा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी शैली भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री एवं न्यायालय लिपिक हरिनंदन को शामिल किया गया था।

इसी क्रम में कैराना कोतवाली में दर्ज शस्त्र अधिनियम के 369 विभिन्न मुकदमों से संबंधित बरामद अवैध असलहों के संबंध में अभिलेखीकरण करते हुए न्यायालय को रिपोर्ट देकर माल नष्ट कराये जाने हेतु आदेश कराए गए। बुधवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में डीजीपी के ऑपरेशन क्लीन के तहत गठित टीम की उपस्थिति में कोतवाली के मालखाने में रखे 315 व 12 बोर के 199 तमंचे, 14 बंदूक व रायफल, 15 रिवॉल्वर व पिस्टल, 02 शस्त्र निर्माण उपकरण, 148 चाकू, 05 कुल्हाड़ी, 04 गोकशी उपकरण व कारतूस आदि निजी लोहार की सहायता से हथौड़ा, छैनी, ग्राइंडर मशीन द्वारा तोड़कर व काटकर पूर्णतः नष्ट करने की कार्यवाही की गई। अवैध हथियार नष्ट कराए जाने की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में चार गिरफ्तार, जेल रवाना

About The Author

Related Posts