आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने का संकल्प लें: शाह

Published On

नयी दिल्ली। केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि देशवासी इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने का संकल्प लें। देश शनिवार को अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। शाह ने ट्वीट कर कहा, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूं जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूं जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।”

गृहमंत्री ने कहा, “आज हमें बहुत गर्व है कि जिस स्वतंत्र, सबल व समर्थ भारत का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चरितार्थ कर रहें हैं। एक ओर गरीब व वंचित वर्ग को घर, बिजली, स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएँ दी तो वहीं दूसरी ओर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts