अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी धरा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

गुरुवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता जीशान निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर युवक पर हमला, गम्भीर

About The Author

Related Posts